Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
06-Aug-2020 07:24 AM
PATNA : राजधानी पटना में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। पटना के सीआरपीएफ कैंप के 100 जवान और अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। पटना के आशियाना दीघा रोड स्थित सीआरपीएफ कैम्प में रहने वाले 100 जवान और अधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां तकरीबन 31 लोगों की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आई थी अब इतनी बड़ी तादाद में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप मच गया है। हालांकि सभी का इलाज कैंप के अंदर ही आइसोलेशन कर किया जा रहा है।
पटना में बुधवार को 485 नए मरीजों की पुष्टि हुई है इनमें पटना सिविल कोर्ट के एक जज भी शामिल हैं। सिविल कोर्ट के एक जज संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। पटना के आईजीआईएमएस और पीएमसीएच जैसे बड़े अस्पतालों में नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। आईजीआईएमएस के दो अन्य डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि पीएमसीएच में तकरीबन 23 मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
राजधानी के अलग-अलग इलाकों में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। पटना का शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला हो जहां संक्रमित नहीं पाए जा रहे। अब जिला प्रशासन हर दिन 3700 लोगों की जांच कराने जा रहा है। प्रभारी डीएम रिची पांडे ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में अभियान चलाकर लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। पटना के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को नए मरीज मिले हैं इनमें फतुहा में 11, मसौढ़ी में 8, विक्रम में 7 मरीज पाए गए। इसके अलावा अथमलगोला में दो पंडारक में एक नौबतपुर में दो और पुनपुन पीएससी में 15 पॉजिटिव मिले हैं।