मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Aug-2022 12:25 PM
PATNA : देश में चरम पर पहुंच चुकी महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस देशव्यापी धरना प्रदर्शन कर रही है। राजधानी दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटना में भी कांग्रेसी महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। राजभवन घेराव के लिए निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। जिसके बाद पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार को राजभवन मार्च के लिए निकले थे। लेकिन राजभवन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के रोकने के बाद जिससे आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि राज्य में अपराध चरम पर पहुंच गया है, अपराधी खुलेआम घुम रहे हैं लेकिन पुलिस के पास उन्हें पकड़ने के लिए समय नहीं है और जब कोई जनता की समस्या को लेकर आवाज उठाएगा तो उसपर कार्रवाई करने के लिए पुलिस तैयार रहती है।
उन्होंने कहा कि जब दूसरे दल के लोग मार्च निकालते हैं तो पुलिस उन्हें नहीं रोकती है लेकिन जब कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरती है तो सरकार लोगों की आवाज दबाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण ढंग से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही उन्हें रोक दिया गया। क्षेत्र में न तो धारा 144 लागू है और ना ही कोविड की कोई बात है, फिर भी उन्हें क्यों रोका गया यह समझ से परे है।