ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / CJI बोबड़े आज पटना में, हाईकोर्ट के नव निर्मित शताब्दी भवन का आज...

CJI बोबड़े आज पटना में, हाईकोर्ट के नव निर्मित शताब्दी भवन का आज करेंगे उद्घाटन

27-Feb-2021 07:27 AM

PATNA : भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े आज पटना दौरे पर हैं। सीजेआई बोबड़े आज पटना हाईकोर्ट के नव निर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में सीजेआई के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों के साथ-साथ पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल भी मौजूद रहेंगे। 


सीजेआई बोबड़े के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के 3 जज न्यायमूर्ति इंदिरा बैनर्जी, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता भी आज के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम सुबह 10:35 पर शुरू होगा और 12:05 पर समाप्त हो जाएगा। पटना हाई कोर्ट के नए भवन का शिलान्यास फरवरी 2014 में हुआ था। इस भवन का निर्माण 203 करोड़ से ज्यादा की राशि से कराया गया है। इसमें 43 कोर्ट रूम और 57 चैंबर्स के अलावे दो बड़ी लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। 


हाईकोर्ट के इस नए भवन के उद्घाटन के बाद जजों के साथ साथ वकीलों को भी नई सुविधाएं मिलेंगी। हाई कोर्ट के मुख्य भवन के थी कि पूर्व इस नए भवन का निर्माण कराया गया है। चीफ जस्टिस बोबड़े शुक्रवार की शाम ही पटना पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल फागू चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की थी। राजभवन में ही उन्होंने रात्रि विश्राम किया है और आज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे।