चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
04-Mar-2021 08:51 AM
By Badal
PATNA : राजधानी पटना के फतुहां थाना क्षेत्र में उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब एक घर में चोरी करने घुसे शख्स की छत से गिरकर मौत हो गई. घटना फतुहां नगर परिषद के गोविंदपुर इलाके की बताई जा रही है.
जिस घर में चोर चोरी करने घुसा था उसके मालिक के मुताबिक चोर सुबह-सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर घर में चोरी करने घुसा था. लेकिन उसके घर में घुसते ही घर का कुत्ता जोर जोर से भौंकने लगा. कुत्ते की आवाज़ सुनकर घर के सभी लोग जग गए. तभी अचानक कुछ गिरने की जोर से आवाज़ आई. जब उन लोगों ने बाहर आकर देखा तो जमीन पर एक शख्स गिरा हुआ था.
जानकारी के अनुसार, शख्स सिर के बल जमीन पर गिरा था इसी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल शख्स की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है.