ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / राजधानी में बर्ड फ्लू की आशंका, पटना में कई जगहों पर मिले मरे...

राजधानी में बर्ड फ्लू की आशंका, पटना में कई जगहों पर मिले मरे हुए कौवे

28-Jan-2020 05:09 PM

PATNA : चीन में फैले कोरोना वायरस के बीच बिहार के लिए अच्छी खबर नहीं है. राजधानी पटना में बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है. क्योंकि पटना के कई इलाकों में मरे हुए कौवे मिले हैं. बर्ड फ्लू की आंशका से लोगों में दहशत का माहौल है. स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है.


घटना राजधानी के बहादुरपुर थाना इलाके की है. जहां पंचवटी नगर में के आसपास 10-12 कौवे अलग-अलग जगहों पर मरे हुए पाए गए हैं. मरे हुए कौवे मिलने की बात पटना में आग की तरह फैल गई है. बर्ड फ्लू की आंशका से लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों की ओर से मरे हुए कौवे मिलने की सूचना पर फौरन मौके पर पहुंची हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम जांच में जुट गई है.


कोरोना वायरस से चीन में ख़तरा मंडरा रहा है. अब तक इस जानलेवा वायरस से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 2000 से अधिक लोग इसकी चपेट में बताये जा रहे हैं. भारत में कई लोग चीन से वापस आये हैं. जिनकी जांच कराई जा रही है. इधर पटना में मरे हुए कौवे मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मृत कौवों को लैब में लाकर जांच में जुटी हुई है.