अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
24-Nov-2021 01:25 PM
By BADAL ROHAN
पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. यहाँ शराब बेचने और खरीदने पर पूरी तरह से पाबंदी है. इसके बावजूद सड़कों पर शराब पीकर हंगामा करते लोगों की तस्वीरें सामने आती रहती है. राज्य सरकार ने भले ही शराब बंदी कानून को कड़े तरीके से पालन करने का निर्देश दिया है लेकिन पुलिस के लापरवाही के कारण शराब बंदी कानून की धज्जियां आज भी उड़ाई जा रही है.
शराब बेचने वाले और खुलेंआम शराब पी कर बीच रोड पर हंगामा और तमाशा करने वाले शराबियों को देखा जा रहा है. मामला है पटना सिटी के चौक थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित हाजीगंज अरोड़ा हाउस मोड़ इलाके का है, जहाँ एक शराबी शराब पी कर अशोक राजपथ के बीच रोड पर घंटो हंगामा करता रहा और पुलिस इससे बेखबर बनी रही. वहीं राहगीरों और सवारी गाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गौरतलब है की शराबबंदी बाले बिहार में कुछ दिन पहले ही जहरीली शराब पीने से लगभग 50 लोगो की मौत हुई थी.
जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने सरकार के शराबबंदी कानून पर निशाना साधना शुरू कर दिया. साथ ही शराबबंदी कानून की किरकिरी भी हुई. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक कर पुलिस प्रशासन को शराब बंदी कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए. पुलिस ने ऐसी सख्ती दिखाई कि सारे प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए महिला पुलिस के बगैर ही पटना के एक शादी समारोह में दुल्हन के कमरे तक पहुँच गई. लेकिन बीच सड़क पर शराब पी कर घंटो हंगामा करने वाले शराबी पर पुलिस की नजर नही पड़ रही है.