अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Apr-2022 03:37 PM
PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां NH30 HJ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर फतुहा और खुशरुपुर के बीच की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही तीन गाड़ियों के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि इनोवा गाड़ी पटना से बख्तियारपुर की तरफ जा रही थी। गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। इसके बाद सामने से आ रही डिजायर कार और इसके पीछे आई दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इनोवा और पहली कार के बीच जोरदार धक्का लगा। ड्राइवर को उस बीच निंद आ गई या फिर रफ्तार अधिक होने की वजह से उसका बैलेंस बिगड़ गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इनोवा का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जबकि, उसके अंदर बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं डिजायर कार पर सवार तीन लोगों को भी चोटें आई हैं। आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति काफी देर तक बेहोशी की हालत में कार के अंदर फंसा रहा। पीछे से आ रही कार में सवार एक व्यक्ति को भी काफी गंभीर चोट आई है।
हादसे के बाद NH30 पर गाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फतुहां थाने की पुलिस ने सभा घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों को खंगालने में जुटी है।