बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
17-Jun-2020 07:06 AM
PATNA : समय से पहले ही बिहार पहुंच चुका दक्षिणी पश्चिमी मानसून पूरे बिहार में एक्टिव हो चुका है। मानसून की मेहरबानी का असर ऐसा है कि हर इलाके में बारिश हो रही है। राजधानी पटना में 17 जून को हल्की बारिश और 18 जून से भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 18 जून से पटना सहित बिहार के ज्यादातर जिलों में मानसून अपनी पूरी रफ्तार पर नजर आएगा।
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट ने सरकार की नींद उड़ा दी है। खासतौर पर पटना नगर निगम और नगर एवं आवास विभाग को समझ में नहीं आ रहा है कि वह बारिश के अलर्ट के बीच जमीनी स्तर पर कैसे पटना को जलजमाव से बचाएं। नगर एवं आवास विभाग में पटना को जलजमाव से बचाने के लिए या जलजमाव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए स्पेशल सेल का गठन किया है। यह सेल 24 घंटे काम कर रहा है। नगर निगम भी लगातार जलजमाव को लेकर आशंकित है लेकिन हकीकत यह है कि बीते साल पटना के डूबने के बावजूद जमीनी स्तर पर जलजमाव से निजात के लिए ठोस तरीके से काम नहीं हो पाया। सरकार पहले ही कह चुकी है कि जलजमाव से मुक्ति के लिए जो कार्ययोजना बनाई गई है उसे पूरा होने में कम से कम एक साल और लगेगा लिहाजा अगर बारिश हुई तो इस बार भी पटना के ज्यादातर इलाके डूबेंगे यह बात पक्की है।
उधर मौसम विभाग में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक मंगलवार की शाम तक के पटना में 15.6 मिलीमीटर बारिश हुई। 17 जून से बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, किशनगंज, अररिया, पश्चिम चंपारण जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। बारिश की वजह से पटना के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।