अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
22-May-2022 02:18 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के पहलवान घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। गंगा नदी में नहाने के दौरान 6 युवक डूब गये जिसमें 4 युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दो को डूबने से बचा लिया गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दो शवों को नदी से निकाला है जबकि दो की खोजबीन जारी है।
गंगा नदी में हुए हादसे की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब एक दर्जन युवक गंगा नदी के किनारे क्रिकेट खेल रहे थे।
काफी देर तक क्रिकेट खेलने के बाद करीब 6 युवक गंगा नदी में नहाने के लिए चले गये। इसी दौरान सभी नदी में डूब गये जिसमें चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो को किसी तरह से वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम दो युवकों की खोजबीन में जुटी है।