ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

पटना में बढ़ी गलन, बिहार के कई जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे

पटना में बढ़ी गलन, बिहार के कई जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे

15-Dec-2021 08:03 AM

PATNA : बिहार में अब ठंड बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में लगभग 12 से 14 जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा पारा कटिहार में 2.7 डिग्री तक नीचे आया है। हालांकि कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी भी हुई है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पछुआ हवाओं के लगातार प्रवाह से सूबे में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अभी भी आठ से दश शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ चुका है। प्रमुख शहरों में  रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है।


सूबे के कई शहरों का तापमान अभी दस डिग्री से नीचे है। इनमें बांका में 9.6 डिग्री, पूसा सात डिग्री, पटना 9.2 डिग्री, सबौर में 9 डिग्री, पूर्णिया में 9.8 डिग्री, बांका में 8.8 डिग्री, नालंदा में 9.6 डिग्री, गया में 7.8 डिग्री, औरंगाबाद में 8.8 डिग्री, पूसा में 8.5 डिग्री, सीवान में नौ डिग्री, गोपालगंज में 9.8 डिग्री  दर्ज किया गया।


पटना में भी आंशिक कोहरा रहा। दिन में आने वाले आधा दर्जन से अधिक विमान लेट रहे। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम पारे में खास कमी आने के कोई आसार फिलहाल नहीं हैं। ठंड की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। पूरे सूबे में मौसम शुष्क बना हुआ है।