चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
24-Mar-2021 07:05 AM
PATNA : होली के मौके पर बाहर से आने वाले लोगों की तादाद और कोरोना की दूसरी लहर ने राजधानी पटना में अचानक से संक्रमण की रफ्तार बढ़ा दी है। मंगलवार को पटना में 50 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें एनएमसीएच के 2 डॉक्टर भी शामिल हैं। पटना में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 300 पहुंच गई है। पिछले 20 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। 2 मार्च को पटना जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 143 थी।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में मंगलवार को 9 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सात पटना के और एक-एक मुंगेर और जहानाबाद के हैं। पटना के जिन इलाकों से नए मरीज मिले हैं उनमें कंकड़बाग, कदमकुंआ, राजेंद्र नगर और बोरिंग रोड का इलाका शामिल है। एनएमसीएच में शिशु रोग विभाग की एक महिला प्राध्यापक और एमडी का एक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया है इसके बाद शिशु रोग विभाग में हड़कंप की स्थिति रही। एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर होम क्वारन्टीन में चले गए हैं जबकि छात्र को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। खास बात यह है कि इन दोनों डॉक्टरों ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। इन डॉक्टरों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद नीकु और पीकू में भर्ती नवजात और बच्चों को पीएमसीएच, एम्स और आईजीआईएमएस में रेफर किया जा रहा है। शिशु रोग विभाग में लगभग 50 बच्चे भर्ती थे।
मंगलवार को राज्य भर में कोरोना के 111 नए केस मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि टीका लेकर आने वालों में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं। राज्य में होली के मौके पर दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के साथ-साथ कोरोना वैक्सीन देने का अभियान भी चलाया जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग टीका लेने आने वाले लोगों लक्षण मिलने के बाद रेंडम जांच कर कोरोना की जानकारी ले रहा है। मंगलवार को राज्य में 98191 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। इनमें 89951 लोगों को पहला डोज और 8240 लोगों को टीका का दूसरा डोज दिया गया है।