चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
03-Mar-2021 07:47 AM
PATNA : राजधानी पटना में ऑटो की सवारी अब पहले से महंगी हो गई है। ऑटो चालक संघ ने बुधवार से तीन रूटों को छोड़कर ज्यादातर रूटों पर किराया बढ़ा दिया है। ऑटो किराये में 30 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे के बाद ऑटो चालकों ने यह निर्णय लिया है।
पटना जंक्शन से गांधी मैदान, पटना जंक्शन से नाला रोड और मीठापुर बस स्टैंड से अशोक सिनेमा का भाड़ा पहले की तरह 10 रुपया ही लिया जाएगा। अन्य सभी रूटों पर भाड़ा बढ़ाया गया है। बोरिंग रोड स्टेशन सहित कई रूटों पर मंगलवार से ही बड़ा हुआ भाड़ा ऑटो चालकों ने लेना शुरू कर दिया। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन और बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ में ऑटो का किराया बढ़ाया है।
फेडरेशन और संघ का कहना है कि भाड़ा बढ़ाने की तारीख के सरकार में तय कर दी थी लेकिन इसके बाद भी लिस्ट जारी नहीं की गई। आखिरकार सरकारी आदेश का इंतजार करने के बाद संघ ने किराया बढ़ाने का फैसला किया है। संघ की तरफ से 10 से 30 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। ऑटो चालकों ने यात्रियों से सहयोग करने की भी अपील की है। संघ का कहना है कि डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के बीच उनके लिए सेवा देना बेहद मुश्किल हो रहा था जिसके कारण यह फैसला लिया गया।