बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
27-Jul-2022 09:38 AM
PATNA : राजधानी पटना में नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में छह बच्चे गंगा नदी में डूब गए. घटना पटना के बाढ़ थाना के उमनाथ घाट की है, जहां नदी में स्नान करने गए छह बच्चे नदी की धार में बह गए. स्थानीय लोगों ने दो का शव बरामद किया है. बाकि बच्चों की तलाश जारी है.
बताया जा रहा है कि सावन के महीने में गंगा स्नान करने के लिए पूरा परिवार एक साथ आया था. इस दौरान नदी में छह बच्चे डूब गये. नदी में डूबने वाले सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
हादसे के बाद तत्काल बच्चों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने छलांग लगाई, जिसमें दो बच्चों का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर घटना स्थल पर पहुंच गये हैं. गोताखोरों की मदद से बाकि बच्चों की तलाश की जा रही है. लापता लोगों की पहचान आभा देवी( 32) ,चंदन कुमार (13) , मुकेश कुमार (48) और सपना कुमारी (15 ) के रूप में हुई है।