ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

पटना में अवैध रूप से बने मकानों पर चलेगा बुलडोजर, इन इलाकों में ध्वस्त किए जाएंगे मकान

पटना में अवैध रूप से बने मकानों पर चलेगा बुलडोजर, इन इलाकों में ध्वस्त किए जाएंगे मकान

21-May-2022 02:30 PM

PATNA: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पटना के राजीवनगर में आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए 70 मकानों पर जल्द ही बुलडोजर चलने वाला है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस संबंध में 70 लोगों को नोटिस भेजा गया है। जल्द ही इन मकानों को ध्वस्त कर वहां जजो के लिए आवास बनाया जाएगा।


सदर अंचलाधिकारी के मुताबिक राजीव नगर स्थित 90 फीट सड़क के दोनों ओर बनाए गए मकानों का अधिग्रहण होगा। कर्पूरी भवन के पीछे दोनों तरफ के मकानों का अधिग्रहण कर वहां जजों के लिए आवास का निर्माण किया जाना है। इस इलाके में रजिस्ट्री कार्यालय के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रशासन के इस फैसले के बाद स्थानीय लोग गोलबंद होने लगे हैं।


सदर अंचलाधिकारी द्वारा भेजे गए नोटिस के मुताबिक खेसरा संख्या 2590, 2591, 2589, 2588, 2587, 2586, 2606, 2605, 2422, 2610, 2614, 2618, 2617, 2620, 2619, 2613, 2612, 2603, 2602, 2601, 2600, 2599, 2598 में पड़ने वाले मकान, बाउंड्री, झोपड़ी आदि को तोड़ा जाएगा। इन लोगों को 23 मई को अंचल कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।