पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
08-Sep-2024 09:18 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अटल पथ पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। घटना राजीव नगर के पास की है जहां बेलगाम दो बाइक एक ही लेन में आ रही थी। तभी तेज रफ्तार के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और बैलेंस बिगड़ने के बाद वो बीच सड़क पर फेंका गया।
डिवाइडर में टकराने के बाद सिर फट गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा।
वही मृतक की बाइक को थाने पर ले जाया गया। मृतक की पहचान रोहतास के सूर्यपुरा निवासी मोहित भूषण सिन्हा के रूप में हुई है। जो पटना के कुर्जी इलाके में किराये पर रूम लेकर रहता था और कंपीटिशन की तैयारी करता था। ट्रैफिक डीएसपी कृष्ण प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके कारण पुलिस की गाड़ी से ही शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया।