Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल
18-Aug-2024 04:09 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों को हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े लूट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने ऑटो सवार एक छात्रा से पिस्टल के बल पर लूटपाट की और उसे चलती ऑटो से बाहर फेंक दिया। घटना जीपीओ गोलंबर के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा कहीं जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई थी। छात्रा जिस ऑटो पर सवार हुई थी उसमें पहले से कुछ बदमाश बैठे हुए थे। इसी बीच बदमाशों ने छात्रा की कमर में पिस्टल सटा दी और उससे लूटपाट करने लगे।
छात्रा से लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने जीपीओ गोलंबर के पास उसे चलती ऑटो से धक्का देकर नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पटना पुलिस की नाकामी के कारण अपराधी खुलेआम उत्पात मचा रहे हैं।
ऑटो सवार बदमाशों ने छात्रा के गले की सोने की चेन, हीरे की अंगूठी और ब्रेसलेट लूट लिया है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है। पीड़ित छात्रा ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।