ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

पटना AIIMS के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 दिन पहले खुद को राजद विधायक का भाई बता दी थी धमकी

22-Aug-2024 09:13 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना एम्स हॉस्पिटल के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर से जुड़ा है। एक अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एम्स के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की गाड़ी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।


 जिस वक्त फायरिंग की गयी उस समय वो अपनी कार से ड्राइवर और गार्ड के साथ एम्स-दीघा एलिवेटेड पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गाड़ी पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान वो बाल-बाल बच गये। वो वहां से सीधे खगौल थाने पर पहुंच गये जहां उन्होंने एफआईआर दर्ज करायी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 18 अगस्त को एम्स के चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर के मोबाइल पर किसी पिंकू यादव ने फोन किया था और सुरक्षा गार्ड की बहाली को लेकर धमकी दी थी। बता दें कि बिहार के तमाम मेडिकल कॉलेजों में सिक्यूरिटी गार्ड को बहाल किया जा रहा है। बहाली में पैरवी को लेकर धमकी दी गयी थी और बात नहीं मानने पर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी पिंकू यादव ने दी थी। फोन पर उसने खुद को दानापुर के वर्तमान राजद विधायक का भाई बताया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी को जब खंगाला तो एक बाइक पर तीन अपराधी नजर आए। जिसकी पहचान की जा रही है।