ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना में आयोजित तीन दिवसीय ज्वेलरी कनेक्ट संपन्न, समापन कार्यक्रम में मंत्री जमा...

पटना में आयोजित तीन दिवसीय ज्वेलरी कनेक्ट संपन्न, समापन कार्यक्रम में मंत्री जमा खान हुए शामिल

26-Apr-2022 06:37 PM

PATNA : राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय ज्वेलरी कनेक्ट का आज समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस ज्वेलरी कनेक्ट में देश विदेश से आए आभूषण निर्माताओं ने भाग लिया। इसे देखने के लिए काफी लोग पहुंचे। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बी2बी ज्वेलरी कनेक्ट का 24 अप्रैल को शुभारंभ किया था। तीन दिवसीय इस ज्वेलरी कनेक्ट में काफी संख्या में लोग पहुंचे।


ज्वेलरी कनेक्ट के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व सदस्य अरविंद कुमार सिंह, छोटू सिंह, अशोक वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


बता दें कि तीन दिवसीय ज्वेलरी कनेक्ट के उद्घाटन के मौके पर मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा था कि बिहार में उद्योग तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए सरकार हर सेक्टर की पूरी मदद के लिए तैयार है। बिहार में आभूषण निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अगर इस सेक्टर से जुड़े कारोबारी ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग पार्क की जरूरत महसूस करेंगे, तो सरकार इसके लिए तैयार है।


ज्ञान भवन में आयोजित ज्वेलरी कनेक्ट में मुंबई, दिल्ली, राजकोट, अमृतसर, कटक, कोयंबटूर समेत देश भर के कई शहरों से करीब सौ के आस पास आभूषण निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और अपने बेहतरीन उत्पाद लोगों के सामने रखे।