Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
27-Dec-2021 05:23 PM
PATNA : बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को पटना में आँखों के ईलाज के लिए देश के प्रतिष्ठित शार्प शाईट आई अस्पताल का राज्य में पहले केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र के सांसद राम कृपाल यादव के साथ दिल्ली और बिहार के आंखों के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक मौजूद रहे। पटना के आशियाना मोड़, आशियाना दीघा रोड पर खुले शार्प शाईट आई अस्पताल के शुभारंभ के बाद बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के प्रति निवेशकों का नजरिया बदला है। बिहार में खुल रहा हर नया उद्यम ये साबित करता है कि बिहार में उद्योग के लिए अच्छा माहौल बना है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में मूलचूल परिवर्तन हुआ है और अब यहां तेजी से उद्योग लग रहे हैं।
पटना के आशियाना दीघा रोड इलाके में शार्प शाईट आई अस्पताल के शुभारंभ के बाद उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव ने कई तलों पर बने अस्पताल परिसर का भ्रमण किया और आंखों के ईलाज के लिए यहां उपलब्ध सभी सुविधाएं देखी। मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आंखों के ईलाज के लिए बेहतरीन सुविधाएं जो दिल्ली, मुंबई या देश के दूसरे बड़े आंखों के अस्पताल में मौजूद हैं, वो सुविधाएं बिहार में भी उपलब्ध हैं। ये बदले हुए बिहार की तस्वीर है। उन्होंने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के नेतृत्व में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का जबरदस्त विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए निजी क्षेत्र में भी बिहार में बड़े निवेश हो रहे हैं और देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों के केंद्र बिहार में खुल रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में काफी संभावनाएं हैं और ये अच्छी बात है कि निवेशक बिहार में संभावनाओँ को देखते हुए यहां निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। उऩ्होंने आँखों के ईलाज के लिए बिहार में बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए शार्प साइट आई अस्पताल के प्रबंधन का शुक्रिया कहा लेकिन साथ ही अपील की कि यहां ईलाज का खर्च कम रखा जाए ताकि बिहार के गरीब लोगों को भी सस्ते में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सके।
वहीं उद्योग मंत्रीशाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि बिहार में उद्योग लगे इसके लिए यहां दिन रात कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि इस एक अस्पताल के खुलने से लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ भी उपलब्ध हुई और कई लोगों को रोजगार भी मिला। इसलिए कोशिश है कि उद्यम छोटा हो या बड़ा वो यहां शुरु होने चाहिए। इससे आऩे वाले दिनों में बिहार की तस्वीर पूरी तरह संवर जाएगी।


