ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच

Home / news / बिहार चुनाव : पटना की 9 सीटों पर मतदान, 32 लाख वोटर 176...

बिहार चुनाव : पटना की 9 सीटों पर मतदान, 32 लाख वोटर 176 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे

03-Nov-2020 06:11 AM

PATNA : दूसरे चरण में आज पटना की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पटना की कुछ सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है और बाकी बची सभी सीटों पर आज वोट पड़ रहे हैं। पटना के दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहेब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी शरीफ और बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर आज मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पटना के कुल 32 लाख 30 हजार 663 मतदाता 176 उम्मीदवारों की किस्मत तय कर रहे हैं। 


पटना में वोटिंग के लिए आयोग की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पटना जिले के कुल 4830 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे। कोरोना से एहतियात बरतते हुए वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाए इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। पटना में पुरुष वोटर्स की संख्या 17 लाख 1003 है जबकि महिला वोटर से 15 लाख 29 हजार 520 हैं। पटना जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन की तरफ से पेट्रोलिंग का भी इंतजाम किया गया है। दियारा के इलाके में भी पेट्रोलिंग होगी और साथ ही साथ गंगा नदी में भी बोट के जरिए नजर रखी जाएगी। 


पटना में पहली बार मतदान केंद्र से वेबकास्टिंग की सुविधा मुहैया कराई गई है। कुल 126 मतदान केंद्र से वेबकास्टिंग किया जाएगा जबकि 75 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 19634 है जबकि ट्रांसजेंडर वोटर 137 है। पटना में 6647 सर्विस वोटर्स भी हैं। सुरक्षा के लिहाज से कुल सेक्टर की संख्या 365 की गई है और 1432 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।