Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम
24-Jun-2022 08:05 AM
PATNA : राजधानी पटना के लोगों को आज नीतीश सरकार की तरफ से ट्रिपल गिफ्ट मिलने जा रहा है। आज जेपी गंगा पथ के पहले चरण का शुभारंभ हो जाएगा। दीघा से पीएमसीएच तक के जेपी गंगा पथ पर गाड़ियां दौड़ने शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा मीठापुर एलिवेटेड रोड पर भी गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा, साथ ही साथ अटल पथ फेज टू आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को गंगा किनारे बन रहे जेपी गंगा पथ, अटल पथ फेज-दो और मीठापुर आरओबी के मीठापुर छोर का लोकार्पण करेंगे। मुंबई की तर्ज पर पटना में गंगा किनारे बन रहे जेपी गंगा पथ के प्रथम फेज का काम पूरा हो गया है। दीघा से पीएमसीएच तक बने इस सड़क की लंबाई 7.4 किमी है। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। जेपी गंगा पथ (गंगा एक्सप्रेस वे) पटना की आठ सड़कों से जुड़ेगा। यह सड़क सबसे अधिक अशोक राजपथ से वाहनों के दबाव को कम करेगा। वैसे तो शहर के आठ जगहों पर इस सड़क की कनेक्टिविटी रहेगी।
पहले चरण में 7.5 किमी एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ होना है। इससे दीघा से पीएमसीएच पहुंचने में सिर्फ पांच मिनट लगेगा। इसके अलावा गांधी मैदान से पीएमसीएच पहुंचना भी आसान हो जाएगा। एक्सप्रेस वे की शुरुआत होने पर गांधी मैदान से सीधे पीएमसीएच पहुंचा जा सकता है। अशोक राजपथ जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सड़क अशोक राजपथ के अलावा दीघा से राजापुर पुल इलाके के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। हालांकि एलसीटी घाट के पास एक्सप्रेस वे से अभी कनेक्टिविटी नहीं हो पाई है। तीन माह बाद उसका शुभारंभ होगा। अटल पथ जाने वाले लोगों को पहले पुराने अशोक राजपथ से आना पड़ता था, लेकिन अब एक्सप्रेस वे से जा सकेंगे।
मीठापुर एलिवेटेड रोड का भी आज यानी शुक्रवार को उद्घाटन होगा। एलिवेटेड सड़क बन जाने के बाद पुनपुन जाने वाले लोगों को आसानी हो जाएगी। रेलवे क्रॉसिंग पार नहीं करना पड़ेगा। पांच साल बाद इस पर वाहनों का परिचालन शुरू हो रहा है। तीन माह पहले लगभग पांच सौ मीटर एलिवेटेड सड़क के निर्माण का काम शुरू किया गया था जिसे पूरा कर लिया गया है। एलिवेटेड सड़क बन जाने से मीठापुर सब्जी मंडी में जाम की समस्या कम हो जाएगी। गर्दनीबाग, मीठापुर मंडी और सिपारा में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को जेपी गंगा पथ के साथ साथ मीठापुर एलिवेटेड सड़क का भी उद्घाटन करेंगे।