जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
18-Mar-2022 07:42 PM
PATNA: BSAP-5 के 9 महिला सिपाहियों को होली पर विधि व्यवस्था संभालने के लिए लगाया गया था। लेकिन उनमें से 4 ड्यूटी से गायब मिली। जिसके बाद चारों महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पर विभागीय कार्रवाई किए जाने का भी आदेश दिया गया है।
जिन महिला सिपाही को सस्पेंड किया गया उनमें वीणा कुमारी, चंपा देवी, मधु कुमारी आर्या और रीना कुमारी शामिल हैं। बता दें कि शुक्रवार की सुबह 7 बजे से पटना के फुलवारीशरीफ में हवलदार इंद्रासन सिंह के साथ 9 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगी थी। फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार जब दोपहर में पेट्रोलिंग पर निकले तो चारों महिला सिपाही को गायब पाया।
इन चार महिला सिपाहियों की लापरवाही देखकर एएसपी भी हैरान रह गये। ड्यूटी से गायब महिला सिपाहियों को उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एएसपी मनीष कुमार ने चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने की अनुशंसा भी कर दी है और इसकी जानकारी एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को दी गयी है। इन महिला सिपाहियों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।