ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Home / news / कोरोना से मौत का आंकड़ा शतक के करीब, पटना में 26 समेत बिहार...

कोरोना से मौत का आंकड़ा शतक के करीब, पटना में 26 समेत बिहार में 95 संक्रमितों की मौत

22-Apr-2021 08:45 AM

PATNA : बिहार मदन कोरोना से मौत का आंकड़ा शतक के करीब जा पहुंचा है। कोरोना ने बुधवार को बिहार में 95 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में 26 पटना में जबकि 69 लोगों की मौत जिलों में हो गयी। पटना के चार बड़े अस्पतालों में कुल 26 लोगों की मौत हो गयी। एनएमसीएच में 13, पटना एम्स में सात, पीएमसीएच में 4 जबकि आईजीआई एमएस में दो लोगों की की मौत कोरोना से हो गयी, जिलों के सात मरीजों की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 56 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की है।


मगध, भोजपुर व सारण में 39 लोग कोरोना की भेंट चढ़ गए। सारण के तीन, भोजपुर के दो, वैशाली के एक और सीवान के एक की मौत पटना में हो गई। गया में 8 की जान गई। इनमें 6 गया के जबकि दो जहानाबाद के थे। वहीं रोहतास में हुई 5 में से 3 की मौत सदर अस्पताल जबकि दो की नारायण मेडिकल कॉलेज में हो गई। मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो भोजपुर में तीन, वैशाली में दो, गोपालगंज में दो, सीवान में चार, जहानाबाद में दो, नालंदा में दो, सारण में चार, बेगूसराय में तीन, कैमूर में एक और बक्सर में तीन लोग कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे।


बुधवार को भागलपुर के तीन कोरोना संक्रमित समेत छह कोरोना मरीजों की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतकों में एक-एक कोरोना संक्रमित साहेबगंज, मुंगेर व बांका जिले के निवासी हैं। बांका जिले के एक कोरोना के संदिग्ध मरीज की मौत हुई है, जिसका सैंपल उसकी मौत के बाद लिया गया है। एनटीपीसी कहलगांव के एक कर्मचारी की मौत इलाज के लिए कोलकाता ले जाने के दौरान हुई, जबकि दूसरे की मौत कोलकाता के एक अस्पताल में हो गई। बांका के कटोरिया के दो लोगों की मौत देवघर के अस्पताल में होने की सूचना है। लखीसराय व जमुई में एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। वहीं, मुंगेर व सुपौल में दो-दो लोगों की मौत हुई है।


उत्तर बिहार के जिलों में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 19 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 14 लोगों की जान कोरोना से चली गई। इनमें 6 की मौत मेडिकल कॉलेज जबकि 5 लोगों की मौत निजी अस्पतालों में हो गई। तीन लोगों की जान होम आइसोलेशन में चली गई। इसके अलावा मधुबनी में दो और समस्तीपुर, बेतिया और मोतिहारी में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।