ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

पटना में 190 बेड के रुबन एक्सटेंशन सेंटर की शुरुआत, सभी सुविधाओं के साथ होगा कैंसर का इलाज

पटना में 190 बेड के रुबन एक्सटेंशन सेंटर की शुरुआत, सभी सुविधाओं के साथ होगा कैंसर का इलाज

04-Sep-2021 04:12 PM

PATNA : बिहार के रुबन मेमोरियल अस्पताल ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 190 बेड का रुबन एक्सटेंशन सेंटर को पटना के पाटलिपुत्र स्थित अस्पताल के समीप ही लोकार्पित किया. यह जानकारी अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्यजीत सिंह ने दी.



उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक और सुविधा के साथ पेशेंट तथा सभी एटेंडेंट के लिए विश्व स्तरीय कैफेटेरिया भी समर्पित किया गया है जहां खान-पान की सेवाएं दिन-रात दी गई हैं. नये परिसर में कैंसर संबंधित सभी मेडिकल और सर्जरी तथा कीमोथेरेपी की सुविधाएं बहाल हैं. साथ ही ब्रेस्ट कैंसर, हेड-नेक के बेहतर इलाज की सुविधा दी गई है. 



डॉ. सत्यजीत ने तंबाकू, नशा सेवन के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को चेताया और कहा कि इसका परित्याग करें. न्यूरो लैब, एडवांस रिस्पेरेटरी स्लीप एपेनिया लैब, मॉडर्न गैसट्रो एंड रिस्पेरेटरी इंडोस्कोपिक के साथ अन्य मेडिकल सुविधाएं यहां बहाल हैं. 


उन्होंने बताया कि आवश्यक मेडिकल सुविधाओं के साथ कोविड, पोस्ट कोविड और वैक्सीनेशन की सुविधा यूनिट भी है. टेलीमेडिसिन सुविधा, डायग्नोस्टिक देखभाल और चिकिस्यीय परामर्श सुविधा हमारी प्राथमिकता है. इसको ध्यान में रखते हुए गया, राजगीर तथा बिहटा में भी चिकित्सा को सहकारिता आधारित केन्द्र समर्पित किया है.