ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / हर दिन बढ़ रहे कोरोना से मौत के आंकड़े, पटना में 11 समेत...

हर दिन बढ़ रहे कोरोना से मौत के आंकड़े, पटना में 11 समेत राज्य में 51 संक्रमितों की गई जान

18-Apr-2021 07:09 AM

PATNA : जानलेवा कोरोना हर दिन बिहार में मौत का आंकड़ा बढ़ा रहा है। शनिवार को कोरोना से राज्य में 51 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों 11 पटना में जबकि 40 अन्य जिलों के हैं। इसमें कई जिलों के मरीज ऐसे भी हैं जिन्होंने इलाज के दौरान पटना में अंतिम सांस ली। 


पटना के बाद कोरोना ने सबसे ज्यादा शिकार शनिवार को सारण में बनाया। सारण में कोरोना ने कहर बरपाया और सात लोगों की यहां मौत हुई है। सात में से तीन लोगों की मौत सारण में ही हुई जबकि चार की पटना में। बेगूसराय दो लोगों ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर सासाराम में भी दो लोगों की मौत हो गई। जहानाबाद में दो लोग मौत की चपेट में आ गए। दूसरी ओर, गोपालगंज के कटेया के एक अधेड़ की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। बक्सर के भी एक युवा शिक्षक की मौत पटना के आईजीआईएमएस में हो गई। नालंदा में से एक की मरीज की मौत हुई है तो वहीं नालंदा के नूरसराय बीडीओ की मौत पटना में उनके आवास पर हो गई। गया में भी पांच लोग मौत की नींद सो गए। औरंगाबाद में दो लोग कोरोना की चपेट में आ गए। शनिवार को उत्तर बिहार में कोरोना से नौ लोगों की मौत हुई है। जिसमें मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 7 लोगों की जान गई है। 


मुजफ्फपुर के निजी अस्पताल में दो लोगों की मौत हुई। जिला परिषद के एक अभियंता की मौत एसकेएमसीएच परिसर एम्बुलेंस में हो गई। एक व्यक्ति की जान एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में हुई। एसकेएमसीएच के एक पीजी स्टूडेंट की मौत पटना के आईजीआईएमएस में हो गई। बेतिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दो की जान चली गई। दो मरीजों की मौत दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई। एक की मौत मधुबनी में हो गयी। भागलपुर में सात संक्रमितों की मौत हो गयी है।