ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

पटना में बढ़ेगा ऑटो का किराया, प्रति स्टॉप दो रुपये महंगा होगा सफर...

पटना में बढ़ेगा ऑटो का किराया, प्रति स्टॉप दो रुपये महंगा होगा सफर...

04-May-2022 12:39 PM

PATNA: पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव सार्वजनिक परिवहन पर पड़ता हुआ दिख रहा है। वहीं आम लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ी है। अब पटना में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल, अगले हफ्ते से प्रति स्टॉप दो रुपये ऑटो से सफर महंगा हो जायेगा। इसके अलावा रिजर्व ऑटो का रेंट भी 15 से 20 फीसदी तक बढ़ जाएगा। 


कल यानी मंगलवार को बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपू चालक संघ एक्टू की चितकोहरा बाजार सब्जी मंडी स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि ऑटो का किराया बढ़ा दिया जाएगा। यह बैठक संघ के महासचिव मुर्तजा अली की अध्यक्षता में हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि उन लोगों ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए उसके अनुरूप ऑटो किराया के दर बढ़ाने की मांग की है। 


इस बैठक में यह भी कहा गया कि अगर एक हफ्ते के अंदर आरटीए ने ऐसा नहीं किया गया तो अगले सप्ताह से ऑटो वे लोग खुद से ऑटो के रेंट में वृद्धि कर देंगे। यह पटना के हर रूट में प्रति स्टॉपेज दो रुपये की सामान्य दर से होगा, जबकि रिजर्व ऑटो के किराया दर में 15 से 20 फीसदी के बीच बढ़ोतरी करने पर ऑटो चालकों ने फैसला किया है। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन-बिहार के महासचिव राज कुमार झा की मानें तो वो किराए में 30 फीसदी बढ़ोतरी की मांग को लेकर परिवहन आयुक्त के पास जाएंगे। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि यदि परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति उनके प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं दी गई तो भी वे किराया बढ़ा देंगे।