बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Jul-2024 07:08 AM
By First Bihar
PATNA: दानापुर रेल मंडल के इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा शुक्रवार की देर रात दनियावां के पास हुई है। इस हादसे के कारण इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। इस रूट पर चलने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। परिचालन को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए रेलवे के कर्मी युद्धस्तर पर लगे हुए हैं।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया है कि करीब तीन बजे फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड के दनियावां स्टेश के पास मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसके कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। परिचालन को बहाल करने के लिए दानापुर से दुर्घटना राहत यान दनियावां पहुंच गया है और रेलकर्मी जल्द से जल्द परिचालन को सामान्य कराने की कोशिश में लगे हुए हैं।
इस हादसे के कारण रेल यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। डेली पैसेंजर्स को तो खासा परेशानी उठानी पड़ रही है। हादसे के बाद 03224 फतुहा-राजगीर पैसेंजर, 03395 इस्लामपुर-पटना पैसेंजर, 03237 हिलसा-फतुहा पैसेंजर, 03631 नटेसर-फतुहा पैसेंजर और 03272 पटना-इस्लामपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
वहीं इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को इस्लामपुर-नटेसर-राजगीर-बख्तियारपुर-फतुहा के रास्ते जबकि नई दिल्ली- इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस का आंशिक समापन फतुहा में किया गया। वहीं इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ फतुहा से किया जाएगा। बता दें कि हादसे के बाद रेलवे के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा लिया है। परिचालन को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है।