“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
07-Jan-2020 05:22 PM
BHAGALPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां एक भीषण सड़क हादसे में पटना की रहने वाली बैंक मैनेजर किरण की मौत हो गई है. किरण अपनी सहयोगी के साथ स्कूटी से जा रही थी. इस दौरान सड़क हादसे में किरण की मौत हो गई. ट्रैक्टर के कुचलने से किरण की जान गई है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.
ट्रैक्टर ने कुचला
घटना भागलपुर जिले के नाथनगर के दोगच्छी स्थित बाईपास मोड़ पर मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार यूको बैंक की शाखा प्रबंधक किरण कुमारी और उसके सहकर्मी को सामने से टक्कर मार दी. घटना में महिला बैंक मैनेजर किरण कुमारी (29) के सिर में अंदरुनी चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि, स्कूटी चला रहे उनके सहकर्मी संजू कुमार बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने किरण को मृत घोषित कर दिया.
दानापुर सगुना मोड़ की रहने वाली थी किरण
घटना को लेकर घायल संजू ने बताया कि वे दोनों सुबह करीब 9.30 बजे तिलकामांझी स्थित अपार्टमेंट से बैंक जाने के लिए निकले थे. बाईपास मोड़ पर बाईपास की ओर मुड़ रहे ट्रैक्टर ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सहित संजू और किरण बीच सड़क पर गिर गये. किरण के सिर में गंभीर चोट लग गयी. वहीं, संजू का पैर जख्मी हो गया. मायागंज अस्पताल में मौजूद किरण की सहकर्मी और दोस्त निभा कुमारी ने बताया कि किरण पटना जिले के दानापुर सगुना मोड़ स्थित हाईटेक हॉस्पिटल के पास की रहनेवाली है.
बक्सर से भागलपुर हुआ था ट्रांसफर
घायल संजू हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के रहनेवाले हैं. किरण के पिता एयर फोर्स में कार्यरत थे. कुछ वर्ष पूर्व ही उनकी मौत हो गयी थी. किरण के चार बहनें हैं. इनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है. किरण और उससे छोटी एक बहन अभी कुंवारी थी. छोटी बहन अभी पटना में ही रह कर पढ़ाई करती है. बताया जा रहा है कि जुलाई 2019 में किरण का ट्रांसफर बक्सर से भागलपुर हुआ था. वह तिलकामांझी के हनुमान पथ स्थित नील राज अपार्टमेंट में किराये का कमरा लेकर एक अन्य सहकर्मी अनुपमा कुमारी के साथ रहती थी.