ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / पटना की युवती को किडनैपर्स उत्तराखंड ले गए, लॉकडाउन से बची जान

पटना की युवती को किडनैपर्स उत्तराखंड ले गए, लॉकडाउन से बची जान

06-Jun-2020 06:01 AM

PATNA : लगभग 5 महीने पहले पटना से गायब कॉलेज ऑफ कॉमर्स की एक छात्रा आखिरकार अपने घर वापस लौट आई है। जनवरी महीने में कॉलेज से लौटने के दौरान उसे किडनैप कर लिया गया था। घर वापस आने के बाद पीड़िता ने अपनी पूरी आपबीती साझा की है। छात्रा ने बताया है कि उसे किडनैप कर उत्तराखंड ले जाया गया और आगे अपहरणकर्ता उसे बेचने की तैयारी में थे। 


छात्रा का कहना है कि लॉकडाउन नहीं होता तो उसे अब तक के बेचा जा चुका गया होता।  उत्तराखंड में उसे किस जगह पर रखा गया इसे लेकर छात्रा के पास साफ-साफ जानकारी नहीं है लेकिन उसने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक 31 मई की रात वह किसी तरह किडनैपर्स के चंगुल से निकल भागी और वहां से सीधे लखनऊ पहुंची। कुछ लोगों ने इस दौरान उसकी मदद की लखनऊ से वह बनारस होते हुए गुरुवार को पटना आ गई। 


पत्रकार नगर थाने को छात्रा के वापस लौटने की जानकारी उसके परिवार वालों ने दी है। छात्रा का बयान पुलिस और कोर्ट में दर्ज कराएगी। आपको याद दिला दें कि 25 जनवरी को कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एडमिट कार्ड लेने आई एक छात्रा रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। परिवार वालों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं लगा था। छात्रा ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक कॉलेज से निकलने के दौरान मंदिर के पास खड़ी एक महिला ने उसे प्रसाद दिया था। प्रसाद खाने के बाद उसके सर में दर्द होने लगा और जब उसकी आंख खुली तो उसने अपने आप को एक कमरे में बंद पाया।