अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-May-2022 07:39 AM
PATNA : अजीबोगरीब मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां दो लड़कियां घर से भाग निकली है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वहीं, इसको लेकर एक लड़की के परिजन ने पाटलिपुत्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों लडकियां महिला थाने पहुंच गई और एसएसपी आवास पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों लडकियां एक-दूसरे से शादी करना चाहती हैं। दोनों को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी ज़िद पर अड़ी हैं। एक लड़की पाटलिपुत्रा थाने के इंद्रपुरी तो वहीं दूसरी दानापुर इलाके की रहने वाली है। लड़कियों ने थाने में जाकर बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और अब शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। परिवारवाले इसके लिए इंकार कर रहे।
कल यानी गुरुवार को दोनों छात्राओं ने महिला थाना में अपनी शिकायत सुनाई। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर पाटलिपुत्र थाने चली अयी। थानेदार एसके शाही ने जानकारी दी कि जिस लड़की के परिजनों ने एफआईआर दर्ज करवाया है, उसका बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे पटना से भागकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, रांची फिर ट्रेन से दिल्ली चली गयीं। वहां नोएडा में दोनों रह रही थीं। एक लड़की को नौकरी के लिये इंटरव्यू देना था। गुरुवार को ही वे पटना आई थीं।
दोनों लड़कियों का कहना है कि वे पांच साल से एक-दूसरे से प्यार करती है। एक लड़की की उम्र 19 साल और दूसरी की उम्र 22 साल बताई जा रही है। दोनों का एक कॉमन फ्रेंड है, जिसके माध्यम से ही दोनों की मुलाक़ात हुई थी। इसके बाद सोशल साइट्स पर उनकी बात शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों ने फोन नंबर भी शेयर कर लिया। एक लड़की की मां नहीं थी। दोनों में अपनापन बढ़ता चला गया। जब परिवारवालों को इसकी भनक लगी तो दोनों लडकियां शादी करने की नीयत से ही 26 अप्रैल को पीएनएम मॉल में फिल्म देखने के बहाने दोनों घर से भागकर दिल्ली पहुंच गई थी। दोनों लड़कियों ने बताया कि उनके परिजनों को पहले से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की भनक लग गई थी। इसके बाद भी माता-पिता नहीं मान रहे थे। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल छीनकर उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। अंत में उन्होंने घर छोड़कर भाग जाने का फैसला कर लिया।