ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / चर्चित मॉडल के हत्यारे को ढूंढ रही थी पुलिस, पटना का ये बड़ा...

चर्चित मॉडल के हत्यारे को ढूंढ रही थी पुलिस, पटना का ये बड़ा बिल्डर धरा गया, पुलिस ने भेजा जेल

17-Oct-2021 01:22 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों की गोली से घायल हुई पटना की चर्चित मॉडल मोना रॉय की मौत हो गई है. मोना ने हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया है. मंगलवार के दिन अपराधियों ने मोना को गोली मारी थी, जिसके बाद से ही पटना पुलिस गोली मारने वाले अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. इस मामले में पुलिस ने जांच के क्रम में एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जो पटना का ही नामी बिल्डर बताया जा रहा है.


गौरतलब हो कि पांच दिन पहले राजीवनगर थान इलाके के रामनगरी सेक्टर तीन में रहने वाली पटना की चर्चित मॉडल मोना रॉय उर्फ अनिता देवी को बदमाशों ने गोली मार दी. दो-तीन दिन प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के बाद मोना को पैसे की कमी के कारण उसके परिजनों ने आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां रविवार की सुबह मोना की मौत हो गई.


news image


मृतक मॉडल मोना रॉय के पति सुमन कुमार ने बताया कि मोना को रामनगरी मोड़ के पास स्थित निजी अस्पताल से आईजीआईएमएस में शिफ्ट कर दिया गया था. उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह निजी अस्पताल का खर्च वहन कर सकें. सुमन ने मीडिया को बताया कि मोना का ऑपरेशन तो हो गया था लेकन हालत में सुधार नहीं हो रहा था. उसका पैर काम नहीं कर रहा था.


news image


मोना को गोली मारने के मामले में पटना पुलिस के रडार पर कई लोग थे. शनिवार को पुलिस टीम ने राजधानी के फुलवारीशरीफ इलाके में छापेमारी की. पुलिस ने शक के आधार पर फुलवारीशरीफ के रहने वाले नामी बिल्डर राजू के घर में छापेमारी की. बिल्डर राजू के घर में रखे फ्रीज से शराब का बोतल मिला. पुलिस ने उसे शराब के मामले में जेल भेज दिया है.


news image


बताया जा रहा है कि गोली मारने के मामले में उससे पूछताछ की गई तो उसने साफ इनकार कर दिया मेरा कोई लेना देना नहीं है. पुलिस को उसके 3 सालों पर शक की सूई घूम रही थी.  पुलिस ने तीनों से पूछताछ की है पर तीनों ने कहा कि गोली मारने या मरवाने के पीछे हम लोगों का हाथ नहीं है. पुलिस तीनों सालों के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है. साथ ही मॉडल के मोबाइल का भी सीडीआर देख रही है.


news image


पुलिस सूत्रों का कहना है कि मॉडल ने अब तक यह नहीं बताया कि घटना के पीछे कौन है. मॉडल से पूछताछ की गई तो उसने किसी का नाम बताने से मना कर दिया. सूत्रों का कहना है कि मॉडल को एक प्लॉट दिया गया था. हो सकता है कि घटना के पीछे यह भी बड़ी वजह हो. पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. डीएसपी संजय कुमार के मुताबिक पुलिस गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है. जल्द ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच जाएगी और मामले का खुलासा करेगी.


news image


आपको बता दें कि मृतक मॉडल मोना रॉय के सोशल मीडिया अकाउंट से पता चला है कि घटना वाले दिन से पहले उन्होंने फेसबुक पर एक स्टोरी भी लगाई थी. मोना रॉय के प्रोफाइल पिक्चर से जानकारी मिली है कि इन्होंने मॉडलिंग शो के डायरेक्टर नीतीश चंद्रा के कार्यक्रम "मिस एंड मिसेज ग्लोबल बिहार के सातवें सीजन" में हिस्सा भी लिया था. इस कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा मंत्री अलोक रंजन झा भी पहुंचे थे.