ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

पटना: ठेकेदार और युवती ने शादी कर जारी किया वीडियो, कहा- नहीं हुआ है मेरा अपहरण...मर्जी से भागी हूं

पटना: ठेकेदार और युवती ने शादी कर जारी किया वीडियो, कहा- नहीं हुआ है मेरा अपहरण...मर्जी से भागी हूं

26-Dec-2020 10:15 AM

PATNA :पटना में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत नल जल का काम करने वाले एक ठेकेदार पर 22 साल की युवती के अपहरण का आरोप लगा था. लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है. युवती और ठेकेदार ने शादी कर लिया है. जिसके बाद दोनों ने वीडियो जारी किया है.

मर्जी से भागी

वीडियो में युवती बोल रही है कि उसका अपहरण नहीं हुआ था. वह अपनी मर्जी से भागी है. वह अफरोज से प्यार करती है. दोनों ने शादी कर लिया है. अगर मेरे घरवाले अफरोज के खिलाफ कोई गलत केस करे तो पुलिस उससे फर्जी माने. युवती फुलवारीशरीफ के नौसहा गांव की रहने वाली है.

अपहरण का लगा था आरोप

22 दिसंबर की रात ठेकेदार मोहम्मद अफरोज आलम पर अपने पड़ोस की एक लड़की को उसके घर से अगवा करने का आरोप लगा था. लड़की के परिजनों का आरोप है कि 30 साल के मोहम्मद अफरोज ने 22 साल की युवती का उसके घर से अपहरण कर लिया. मोहम्मद अफरोज तकरीबन दो दर्जन लोगों को लेकर घर में घुसा था और हथियार के बल पर युवती को अपने साथ ले गया. हालांकि इलाके में लगातार यह चर्चा हो रही है कि मोहम्मद अफरोज और युवती के पीछे प्रेम प्रसंग है और अगले हफ्ते युवती की रिंग सेरेमनी होने वाली थी. परिवार वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था,लेकिन अफरोज उसके पहले लड़की को अपने साथ ले भागा.


आरोपी के बच्चे को जाती थी पढ़ाने

बताया जा रहा है कि अफरोज शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप भी है. अफरोज के बेटे को पढ़ाने के लिए यह युवती उसके घर जाती थी और इसी दौरान दोनों करीब आ गए. युवती के परिजनों का आरोप था कि बदमाशों ने उनके घर में घुसकर हथियार के दम पर घटना को अंजाम दिया. युवती के पिता पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड हैं. लेकिन मामला अब प्रेम प्रसंग का निकला है.