बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
25-Feb-2022 07:47 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की आज पटना की अदालत में पेशी होगी. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव फिलहाल डोरंडा केस में फैसला आने के बाद जेल में है और जेल कस्टडी में रहते हुए ही रिम्स में उनका इलाज चल रहा है. इधर, पटना वाले केस में आज लालू की पेशी होनी है. लालू यादव की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज पटना वाले मामले में होगी.
पटना स्थित सीबीआई कोर्ट में जो मामला चल रहा है वो बांका कोषागार से अवैध निकासी का है. इस मामले में लालू प्रसाद यादव और आरके राणा समेत तीन आरोपियों की पेशी आज सीबीआई कोर्ट में होगी. लालू की पेशी को लेकर प्रोडक्शन वारंट रांची पहुंच चुका था और आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही लालू रिम्स से इस मामले में जुड़ेंगे.
उधर, लालू यादव की तरफ से रांची हाई कोर्ट में रांची की सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती दे दी गई है. डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू को सीबीआई कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है जिसके खिलाफ उनकी तरफ से हाई कोर्ट में अपील दायर की गई है. अब इस अपील के साथ ही लालू यादव की तरफ से जमानत मांगी जाएगी.
जमानत के लिए लालू यादव के वकील आधी सजा अवधि पूरी करने का तर्क कोर्ट के सामने रख सकते हैं. साथ ही साथ लालू की बढ़ती हुई उम्र और बीमारियों का हवाला भी उनके वकीलों की तरफ से दिया जाएगा. उससे पहले आज बांका ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में क्या कुछ होता है यह देखना होगा.