ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / पटना के वाटर पार्क में होली के जश्न के दौरान खूब चले चप्पल...

पटना के वाटर पार्क में होली के जश्न के दौरान खूब चले चप्पल और जूते, आयोजक को करनी पड़ गयी हवाई फायरिंग

17-Mar-2022 01:56 PM

PATNA: पटना के संपतचक स्थित फैंटेसिया वाटर पार्क में आज होली के मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग होली मनाने के लिए यहां पहुंचे थे। लेकिन अचानक रंग और गुलाल की जगह जूते और चप्पल चलने लगे। पूरा स्विमिंग पूल चप्पल और जूते से पट गया। लोगों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की गयी लेकिन जब वे नहीं माने तो आयोजक ने एयर गन से हवाई फायरिंग की तब जाकर लोगों ने जूता-चप्पल फेंकना बंद किया। 


पटना में बुधवार को अलग ही ढंग की होली खेली गई। लोग संपतचक स्थित फैंटेसिया वाटर पार्क में एक-दूसरे पर चप्पल और जूते फेंकते नजर आए। मस्ती-मजाक के बीच इस चप्पल मार होली की वजह से पूरा वाटर पार्क चप्पल और जूतों से पट गया। इसे रोकने के लिए आयोजक को एयर गन से फायरिंग करनी पड़ गयी। जिसके बाद लोगों ने जूता चप्पल फेंकना बंद किया। सोशल मीडिया पर यह जूता चप्पल मार होली का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 


बता दें कि पटना के संपतचक स्थित फैंटेसिया वाटर पार्क में पिछले कई दिनों से होली को लेकर स्पेशल कार्यक्रम चल रहा है। बुधवार को होली मस्ती के दौरान एक लड़के ने अपने दोस्त का चप्पल पानी में फेंक दिया। इसके जवाब में उसके दोस्त ने भी उसका जूता पानी में फेंक डाला। फिर क्या था धीऱे-धीरे वहां मौजूद युवकों ने एक दूसरे पर चप्पल जूते फेंकने शुरू कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति होता देख आयोजक ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद उन्हें एयर गन से हवाई फायरिंग करनी पड़ गयी जिसके बाद लोगों ने जूता-चप्पल मार होली खेलना बंद किया।  



news image