बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का
28-Mar-2021 07:34 AM
PATNA : पटना सदर अंचल को तीन भागों में बांटने की तैयारी है. जिला प्रशासन ने इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया है और होली के बाद इस पर फैसला भी होने की उम्मीद है कैबिनेट की मुहर लगने के बाद इस पर अमल होगा.
जिला प्रशासन ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके मुताबिक के पटना सिटी अंचल में कंकड़बाग, अजीमाबाद, सिटी और बांकीपुर का इलाका रहेगा जबकि सदर अंचल में पाटलिपुत्र का इलाका रहेगा. अंचल पुनर्गठन के बाद पटना में तीन अलग-अलग गजल काम करेंगे. सदर अंचल पटना सिटी अंचल और पटना ग्रामीण अंचल का स्वरूप होगा. इसका आधार जनसंख्या और राजस्व ग्राम को बनाया गया है.
फिलहाल सदर अंचल में 67 राजस्व ग्राम, 7 पंचायत, 13 हल्का और दो लाख से ज्यादा जमाबंदी है. 2011 की जनसंख्या के आधार पर अंचल की आबादी 17 लाख से ज्यादा है. इसमें 16 लाख से ज्यादा शहरी जनसंख्या है.
जिला प्रशासन की तरफ से तैयार प्रस्ताव के मुताबिक तीन भागों में बांटने के बाद सदर अंचल में 23 राजस्व ग्राम होंगे. जबकि पटना सिटी अंचल में 25 राजस्व ग्राम रखे जाएंगे. इसके साथ ही साथ पटना ग्रामीण अंचल में 19 राजस्व ग्राम रहेंगे. पटना सिटी अंचल में सबसे अधिक गांवों की संख्या होगी. जबकि सदर अंचल में आबादी सबसे ज्यादा होगी. पटना सिटी अंचल में 25 मौजा ग्रामीण अंचल में 19 मौजा और सदर अंचल में 23 मौजा को रखा जाएगा.
कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर होली के बाद मुहर लगने की उम्मीद है.