बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
04-Jul-2022 09:34 AM
PATNA : पटना के राजीव नगर में आज भी बुलडोजर की कार्रवाई जारी है. पुलिस सुबह से ही अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गई है. जेसीबी बुलडोजर के लिए अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं. वहीं, जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठ गए. उनके साथ सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज की, जिसमें जाप कार्यकर्त्ता को भी चोटें आई है.
पटना के राजीव नगर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन शुरू है. साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर नेपाली नगर में पहुंच गई है. जिसके बाद अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा स्थानीय लोग टीम के सदस्यों को घर में नहीं घुसने दे रहे थे. हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा दिया.
वहीं, जाप नेता पप्पू यादव ने नेपाली नगर में प्रशासन का रास्ता रोका. प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ पप्पू यादव धरने पर बैठ गए. उनके साथ सैकड़ों स्थानीय लोग भी इसमें शामिल हो गये. जिसके बाद पुलिस प्रसाशन ने पप्पू यादव समेत वहां मौजूद लोगों को हटा दिया. हालांकि लोग हटने के लिए तैयार नहीं थे. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज की. बताया जा रहा है कि पुलिस की लाठीचार्ज में जाप कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई है.