चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
20-Feb-2021 09:21 PM
By ARYAN SHARMA
PATNA : राजधानी पटना के पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बिक्रम विधानसभा स्थित मोरियावां गांव में संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित की जाएगी. भक्त फाउंडेशन ग्रुप की ओर से संत रविदास की मूर्ति स्थापना के संकल्प को पूरा करने के लिए टीम अभिमन्यु की ओर से 50 हजार रुपये की राशि भेंट की गई.
इस दौरान टीम अभिमन्यु की ओर से कहा गया कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज हम करोड़ों भारतीयों की आस्था के प्रतीक हैं. पूज्य श्री रविदास जी ना सिर्फ आध्यात्मिक जगत के आदर्श हैं बल्कि सामाजिक प्रेम के पथ-प्रदर्शक और राष्ट्रीय एकता के सूत्र भी हैं. उनके गुरुभाई पूज्य कबीरदास जी ने उन्हें "संतों में रविदास" कहकर उनकी श्रेष्ठता प्रमाणित की है.
सिख धर्म के पवित्र धर्मग्रन्थ "गुरुग्रन्थ साहब" में भी श्री रविदास जी महाराज के लगभग 40 पद हैं. भक्तिमति मीराबाई श्री रविदास जी को अपना गुरु मानती थीं. आज जिस सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव की बात चल रही है वास्तव में उसके प्रवर्तक संत शिरोमणि पूज्य रविदास जी महाराज हैं. संत रविदास बचपन से ही परोपकारी और दयालु स्वभाव के थे. दूसरों की सहायता करना उन्हें बहुत अच्छा लगता था. खास कर साधु-संतों की सेवा और प्रभु स्मरण में वे विशेष ध्यान लगाते थे.
सतगुरु रविदास जी भारत के उन चुनिंदा महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने अपने रूहानी वचनों से सारे संसार को एकता, भाईचारा पर जोर दिया. रविदास जी की अनूप महिमा को देख कई राजे और रानियां इनकी शरण में आकर भक्ति मार्ग से जुड़े. जीवन भर समाज में फैली कुरीति जैसे जात-पात के अंत के लिए काम किया.