Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला
04-Aug-2020 07:30 AM
PATNA : पटना में बफर जोन में रहने वाले लोगों और दुकानदारों को राहत मिलेगी. राजीव नगर, गोला रोड और कंकड़बाग स्थिर बफर जोन में सभी तरह की दुकानें खुलेंगी.
इसे लेकर प्रभारी डीएम सह विकास आयुक्त रिची पांडे ने कहा कि जिले के सभी बफर जोन में आवश्यक सामग्री की दुकानों के अलावा सभी तरह की दुकानें खुलेगी. लेकिन इन इलाकों में सभी को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा. वही अनुमंडल पदाधिकारी को अपने इलाके में मॉनिटरिंग करने, अपने अपने क्षेत्र में मानक के उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलने और दुकानों को 3 दिन के लिए बंद कराने का निर्देश दिया है.
बफर जोन में अब तक सिर्फ आवश्यक सामग्री की ही दुकानें खुल रही थी. वहीं जिले में 103 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. इसमें सदर अनुमंडल में 3, पटना सिटी अनुमंडल में 11, दानापुर अनुमंडल में 47, मसौढ़ी अनुमंडल में 4, पालीगंज अनुमंडल में 10 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. कंटेनमेंट जोन में अभी भी जारी रहेगी बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगा तथा आवश्यक सामग्री की दुकानें खुल पाएंगे.