Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
26-Dec-2023 09:58 PM
By First Bihar
PATNA: BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि सनातन धर्म समाज जोड़ने और रोजगार देने वाला है। ये हमारी संस्कृति है जिसे मुगलों और अंग्रेजों ने लूटा था। इस देश की परंपरा को खराब किया था। सनातन को आगे बढ़ाने में बीजेपी काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिनको विरोध करना है करने दीजिए गाली देना है देने दीजिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। 83 प्रतिशत लोग सनातन को मानने वाले है। सनातन धर्म को पूर्ण रुप से स्थापित करने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार करेगी। पटना के काली घाट पर गंगा महाआरती सह राम भजन का आयोजन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया था। इसमें सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कही।
दरअसल आज साल की आखिरी पूर्णिमा है। पूर्णिमा का दिन अत्यन्त पवित्र होता है। इस पवित्र दिन को बिहार प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा पटना के काली घाट पर गंगा महाआरती सह राम भजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शामिल हुए । कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्ति गीतों की मोहक प्रस्तुति दी ।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गंगा पूजन किया और माँ गंगा की आरती भी उतारा । कार्यक्रम की संयोजिका रही श्वेता श्रीवास्तव और सह संयोजिका कुमारी वीणा । वहीं कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण, भाजपा कला संस्कृति प्रभारी कमलजीत सिंह, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रभारी अभय सिंह, भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी सजल झा शामिल हुई । वही महिला मोर्चा की सदस्यों ने भी इस पहल को सराहा ।