ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना के इस थाने में मच गया हड़कंप.. जब गिरफ्तार किए शख्स की...

पटना के इस थाने में मच गया हड़कंप.. जब गिरफ्तार किए शख्स की रिपोर्ट निकली कोरोना पॉजिटिव

10-Apr-2021 07:46 PM

PATNA : राजधानी पटना में फुल स्पीड कोरोना वायरस से जुड़ी हुई एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पटना के एक थाने में पुलिस अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन वह कोरोना संक्रमित निकल गया. आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही थाने में हड़कंप मच गया. दारोगा ने पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन करा दिया.


मामला शास्त्री नगर थाने का है, यहां के ब्रह्मस्थानी गली में एक लड़की के अपहरण का एक मामला था. इस मामले में पुलिस ने उसी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके ऊपर आरोप लगा था. आरोपी की गिरफ्तारी करने में पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी. लेकिन गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब उसे जेल भेजने जा रही थी. इसी दौरान प्रोटोकॉल का पालन करते हुए और आरोपी युवक की कोरोना वायरस कराई गई. पुलिस के 2 जवानों को अस्पताल में कोरोना वायरस टेस्ट के लिए भेजा गया. युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद सिपाहियों के होश उड़ गए.


आरोपी युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिपाहियों ने तत्काल थानेदार को फोन लगाया. सिपाहियों के पसीने छूट रहे थे. थानेदार ने इसकी सूचना तत्काल अधिकारियों को दी. पटना के सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी का इस मामले में कहना है कि कोरोना के लेकर जो न्यायालय का आदेश होता है. वैसा ही किया जाता है. इस मामले में न्यायिक अभिरक्षा कोर्ट से आदेश मिलने पर पुलिस ने काम किया है. आरोपियों को बेउर जेल छोड़कर सभी जिलों में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेज दिया जाता है.


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 2 हफ्ते पहले ब्रह्म स्थानी गली के रहने वाले एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था. बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसी हैं और प्रेम प्रसंग से जुड़ा यह पूरा मामला था. लेकिन लड़की के घरवालों ने पटना के शास्त्री नगर थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को पकड़ा है. युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई जबकि उसकी प्रेमिका के रिपोर्ट नेगेटिव है.