जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
12-Apr-2022 07:30 AM
PATNA : बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौनी पहले से जारी है लेकिन अब राजधानी पटना में कई इलाकों के अंदर आज बिजली कटने वाली है। दरअसल बिजली मेंटेनेंस और नाला उड़ाही के लिए पटना के अलग अलग फीडर आज बंद रहेंगे। इन फिडर्स से जिन इलाकों में बिजली सप्लाई की जाती है वहां आपूर्ति बाधित रहेगी। राजस्थानी के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से पावर कट शुरू हो गया है जो दोपहर बाद तक जारी रहेगा।
सबसे पहले बात करें एसके नगर फीडर की तो यहां सुबह 7:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस फीडर के बंद होने के कारण श्री कृष्णा नगर चकारम और आयकर गोलंबर के इलाके में बिजली गायब रहेगी। बुद्धा कॉलोनी फीडर सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगा, इस कारण बुद्धा कॉलोनी, वंशी घाट और मंदिरी के इलाके में बिजली गायब रहेगी। राजीव नगर फीडर बंद होने के कारण राजीव नगर के रोड नंबर 8 से 15 और इंद्रपुरी के रोड नंबर 10 से 15 तक बिजली आपूर्ति 10:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक बाधित रहेगी।
राजीव नगर का एक और फीडर बंद होने के कारण सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक मजिस्ट्रेट कॉलोनी और नालंदा कॉलोनी में पावर कट रहेगा। इसके अलावा दीघा फीडर 10:00 से 12:00 बजे तक बंद रहेगा। इसके कारण पाटलिपुत्र, दीघा बाजार, रेलवे एमआईसी कॉलोनी, हरिपुर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक बस स्टैंड, गोला बाजार, सुल्तानपुर चौकी, बीबीगंज और सिटी पॉइंट में बिजली कट रहेगी।
इसके अलावा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक दानापुर थाना, झुंझुनू रोड और सदर बाजार में पावर कट रहेगा। 12:00 से 3:00 तक शब्द पूरा कृषि फॉर्म इलाके में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक आनंदपुरी गांधीनगर और जल परिषद कार्यालय में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आरएमएस कॉलोनी राम लखन पथ इंदिरा नगर बिग्रहपुर और चांगर इलाके में पावर कट रहेगा।