Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
30-Jan-2022 11:52 AM
By BADAL ROHAN
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर फोरलेन की है। जहां अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर सेें ऑटो के परखच्चे उड़ गये, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो में फंसे दोनों लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी लोग खुशरूपुर से पटना जा रहे थे, इसी दौरान नियाजीपुर फोरलेन के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।फोरलेन से गुजरनेवाले यात्रियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन को बुलाया जिसके बाद ऑटो में फंसे दोनों यात्रियों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
आनन-फानन में दोनों को फतुहा पीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान दानापुर के नासरीगंज निवासी पिंटू कुमार के रूप में की गई है जबकि दूसरे शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।