Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
07-Jan-2022 03:47 PM
PATNA : बिहार में कोरना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है. इसको देखते हुआ बिहार सरकार ने कई गाइड लाइन भी जारी की. जिसके तहत कई पाबंदिया लगायी गई. जिससे कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को रोका जा सके. गाइड लाइन के अनुसार 6 जनवरी की रात 10:00 बजे से बिहार में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया था. इसी क्रम में नाइट कर्फ्यू की पहली रात पटना के डाकबंगला चौराहे पर पटना के जिला अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने भी सड़कों पर उतरे और इस उइदे लाइन का अनुपालन ना करने वालों पर कार्रवाई की है.
पटना के जिला अधिकारी ने बताया है कि अगर लोग हालात नहीं समझे तो आने वाले दिनों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है. इसके बाद बेवजह रात 10:00 बजे के बाद सड़कों पर घूम रहे लोगों और वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया. लोगों से पहले 10 बजे के बाद घरों से निकलने की वजह पूछी गयी. जहां कई लोगों से बेवजह निकलने पर फाइन भी लगाया गया. और आगे से नाईट कर्फ्यू का अनुपालन करने की सलाह दी गयी.
मीडिया से बात करते हुए पटना जिला अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि नाइट कर्फ्यू और रात 8:00 बजे दुकानें बंद करने के आदेश का अनुपालन न करने वाले कुल 13 दुकानदारों पर कार्यवाही की गई है. और उन्हें सील किया गया है. रात 10 बजते ही सड़कों पर बेवजह निकलने वाले लोगों पर नकेल कसने की कार्रवाई भी लगातार जारी है. पटना की सब्जी मंडियों को भी शिफ्ट करवाने की कवायद शुक्रवार से शुरू कर दी जाएगी. साथ ही जिलाधिकारी ने बताया है कि फिलहाल वर्तमान हालात को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में स्थिति को देखते हुए अल्टरनेट डे पर दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया जायेगा. अगर उसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हुए कंप्लीट लॉकडाउन की अनुशंसा सरकार से कर दी जाएगी.