खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Dec-2020 07:23 AM
PATNA: शादी समारोह में कुछ युवक डांसरों के साथ छेड़खानी कर रहे थे. लेकिन जब इसका विरोध एक वकील ने किया तो युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना दनियावां मोड़ के पास हुई है.
मसौढ़ी में थे वकील
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक वकील मसौढ़ी व्यवहार न्यायालय में काम करते थे. वह रहमतगंज के रहने वाले थे. वह एक बारात नालंदा गए थे. युवक स्टेज पर चढ़ गए और डांसरों के साथ छेड़खानी करने लगे. इसका विरोध वकील समेत कई लोगों ने किया. जिससे विवाद बढ़ गया. उन युवकों को बारात पार्टी ने दो-चार थप्पड़ मार दिए. जिसके बाद युवक वहां से चले गए और दनियावां मोड़ के पास करीब तीन दर्जन लोग बारात पार्टी से बदला लेने के लिए लाठी-डंडे के साथ घात लगाकर बैठ गए. जैसे ही बारात लौट कर आई तो वकील पर हमला कर दिया.
कई लोग घायल
इस हमले में घटनास्थल पर ही वकील की मौत हो गई है. जबकि हमले में 5 लोग घायल हो गए है. सभी घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वकील के परिजनों ने 8 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.