अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
28-Oct-2021 10:42 AM
PATNA : पटना स्थित बेऊर जेल में बंद सैकड़ों कैदियों के परिजन आज सुबह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इतना ही नहीं जेल में बंद सैकड़ों कैदी भी अनशन पर बैठे हुए हैं. दोनों की मांग है कि कोरोना महामारी के कारण जेल प्रशासन द्वारा मुलाकात पर लगाई गई रोक हटाई जाए.
धरना पर बैठे परिजनों का कहना है कि जब बिहार और पूरे देश में कोरोना संक्रमण ना के बराबर है और सभी चीजों को खोल दिया गया है, तो जेलों में बंद कैदियों को उनके परिजनों से मुलाकात क्यों नहीं करने दिया जा रहा. मुलाकात की मांग को लेकर बेऊर के बाहर सैकड़ों की संख्या में जेल में बंद कैदियों के परिजनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है.
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल से ही जेलों में बंद कैदियों की उनके परिजनों से सीधी मुलाकात नहीं कराई जा रही है, जिसको लेकर परिजन नाराज होकर धरने पर बैठे गए. हालांकि जेल प्रशासन द्वारा बिहार के सभी जिले के जेल अधीक्षक को सीधी मुलाकात को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया गया था. उम्मीद भी जताई जा रही थी कि जल्द ही सीधी मुलाकात की व्यवस्था लागू होगी।
बेऊर जेल में बंद कैदियों के परिजनों ने आज धरना प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए जेल आईजी ने बिहार के जेलों में फिजिकल मुलाकात शुरू करने का आदेश दिया है। अब कैदियों का सामान भी जेल के अंदर ले जाया जा सकेगा। कोरोना काल में परिजनों की मुलाकात की व्यवस्था बंद की गयी थी जिसे अब बहाल किया जाएगा। जेल आईजी ने सभी जेलों में फिर से फिजिकल मुलाकात शुरू करने का निर्देश दिया है।