ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना के बंधन बैंक में भारी संक्रमण, एक दर्जन स्टाफ पॉजिटिव निकले

पटना के बंधन बैंक में भारी संक्रमण, एक दर्जन स्टाफ पॉजिटिव निकले

12-Apr-2021 04:22 PM

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है. पटना के बंधन बैंक में कोरोना वायरस विस्फोट हुआ है. आशियाना दीघा रोड स्थित बंधन बैंक की शाखा में कोरोना का कहर देखने को मिला है. यहां लगभग एक दर्जन स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं.


आशियाना स्थित बंधन बैंक की शाखा में काम करने वाले कुछ बैंक के स्टाफ की तबीयत अब शुरू में खराब हुई थी. जिसके बाद अन्य बैंक कर्मियों की कोरोना वायरस जांच में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल यहां सैनिटाइजेशन का काम किया गया है. एहतियात के तौर पर उन ग्राहकों को जानकारी दी जा रही है, जो पिछले दिनों बैंक में किसी काम से आए थे.


इसके पहले पटना के कदम कुआं स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में कोरोना का संक्रमण देखने को मिला था. यहां भी कई बैंक कर्मी संक्रमित पाए गए थे. एकसाथ 5 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं. फिलहाल कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए बैंक को सील कर दिया गया है. बैंक के शटर पर एक नोटिस भी चस्पाया गया है, जिसमें लिखा गया है कि "बैंक के स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसके कारण बैंक को बंद कर दिया गया है. बैंक के ग्राहक आवश्यक सेवाओं के लिए नजदीकी ब्रांच में संपर्क करें."


आपको बता दें कि बीते बुधवार को बिहार के दरभंगा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के लालबाग़ शाखा में  एक कैशियर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसके कारण ब्रांच मैनेजर ने एहतियात बरतते हुए बैंक शाखा को फिलहाल बंद कर दिया है.