ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / पटना के बड़े स्कूल की गुंडागर्दी, ट्रांसपोर्ट फी वसूलने पर पेरेंट्स ने सवाल...

पटना के बड़े स्कूल की गुंडागर्दी, ट्रांसपोर्ट फी वसूलने पर पेरेंट्स ने सवाल किया तो मारपीट पर उतारू हुआ प्रबंधन

20-Jun-2020 09:53 PM

PATNA : कोरोना महामारी के कारण देशभर में स्कूल बंद हैं. राजधानी पटना के भी तमाम बड़े प्राइवेट स्कूलों में ताला लटका हुआ है लेकिन अभिभावकों को हर महीने मोटी फीस देनी पड़ रही है. ऑनलाइन क्लास के नाम पर स्कूल केवल खानापूर्ति कर रहे हैं. स्कूलों के अंदर पढ़ाई कब से शुरु हो पाएगी, इसका जवाब फिलहाल कोई नहीं दे सकता है लेकिन प्राइवेट स्कूलों ने अभिभावकों को फीस में कोई छूट नहीं दी है. हद तो यह है कि राजधानी पटना के बड़े स्कूल अभिभावकों से ट्रांसपोर्ट फीस भी वसूल रहे हैं. पटना के बड़े प्राइवेट स्कूल बिशप स्कॉट में ट्रांसपोर्ट फीस वसूले जाने से अभिभावक परेशान हैं. अभिभावकों ने जब इस बाबत स्कूल प्रबंधन से सवाल किया तो यह बड़ा स्कूल गुंडागर्दी पर उतर आया.



दरअसल सोशल मीडिया पर बिशप स्कॉट स्कूल का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेरेंट्स स्कूल के प्रिंसिपल से ट्रांसपोर्ट फीस वसूले जाने को लेकर सवाल पूछ रही हैं. स्कूल के प्रिंसिपल मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किए जाने से भड़क जाती हैं और फिर अपने स्टाफ को बुलाकर पेरेंट्स के साथ बदतमीजी पर उतारू हो जाती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में पेरेंट्स आरोप लगा रहे हैं कि प्रिंसिपल ने उनके साथ बदसलूकी की और स्कूल स्टाफ को बुलाकर मारपीट की. इस वीडियो में भी प्रिंसिपल और पेरेंट्स आमने सामने देखे जा सकते हैं.


फर्स्ट बिहार इससे वीडियो की सत्यता की पुष्टि तो नहीं करता लेकिन हमने इस मामले में बिशप स्कॉट स्कूल से संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन उनके फोन पर बार-बार कॉल जाने के बावजूद किसी ने फोन नहीं उठाया. फर्स्ट बिहार लगातार इस मामले में बिशप स्कॉट स्कूल का पक्ष जानने का प्रयास कर रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो यह बताता है कि पटना में बड़े प्राइवेट स्कूलों की मनमानी किस कदर बढ़ी हुई है. सरकार की गाइडलाइन की ना तो इन्हें कोई फिक्र है और ना ही कोरोना काल में परेशान अभिभावकों की चिंता है.