ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / पटना: ज्वेलरी समूह के 6 ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, बिल, कैश...

पटना: ज्वेलरी समूह के 6 ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, बिल, कैश बुक, रजिस्टर समेत अन्य कई दस्तावेज बरामद

09-Jul-2022 07:02 AM

PATNA: राजधानी पटना में कल यानी शुक्रवार को आयकर विभाग ने एक ज्वेलरी समूह के छह ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कैश बुक, बिल और अन्य डॉक्यूमेंट बरामद किए।


आयकर विभाग ने डाक बंगला चौराहा के पास मोहन अलंकार ज्वेलरी और इसके छह ठिकानों पर धावा बोला। आयकर विभाग की टीम ने दोपहर से लेकर देर शाम तक छापेमारी की। इस छापेमारी के बाद अन्य दुकानों में हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक, मोहन अलंकार ज्वेलरी शॉप के ओनर की तीन दुकानें है, जो अलग-अलग नाम से संचालित की जाती है। इसमें मोहन अलंकार के अलावा पटना अलंकार, हीरा-पन्ना समेत अन्य शामिल हैं। इसके ठिकाने डाक बंगला चौराहा पर मौजूद लोकनायक जेपी टावर, पाटलिपुत्र स्थित पीएंडएम मॉल में मौजूद एक दुकान, बाकरगंज और फ्रेजर रोड में सम्राट इंटरनेशनल के बगल में मौजूद पटना अलंकार ज्वेलरी दुकान शामिल हैं। लोकनायक टावर में मोहन अलंकार, हीरा-पन्ना समेत तीन दुकानें हैं। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर तीन ठिकाने मौजूद हैं। 


इंकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इनके सभी ठिकानों से बड़ी संख्या में बिल, कैश बुक, रजिस्टर समेत अन्य कई दस्तावेज बरामद किये गये हैं। सभी डॉक्यूमेंट की जांच जारी है। विभाग ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टैक्स में कितने की गड़बड़ी की गयी है।