ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना जंक्‍शन पर तैनात TTE की मौत, कोरोना से गई जान, कुछ ही...

पटना जंक्‍शन पर तैनात TTE की मौत, कोरोना से गई जान, कुछ ही दिन पहले हुई थी शादी

09-Apr-2021 02:06 PM

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना में संक्रमण की रफ़्तार काफी तेज है.  इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना जंक्शन पर तैनात एक टीटीई की मौत कोरोना से हो गई है. कुछ ही दिन पहले इनकी शादी हुई थी. पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में इनकी मौत हो गई है. टिकट एग्जामिनर की मौत के बाद रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया है.


पूर्व मध्य रेल के टिकट एग्जामिनर समीर कुमार चंद्रवंशी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कोरोना से इनकी जान गई है. कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में कल देर रात इनकी मौत हो गई. आपको बता दें कि टिकट एग्जामिनर समीर कुमार चंद्रवंशी को पटना स्टेशन पर टिकट चेक करने के लिए तैनात किया गया था. समीर रेलवे से सफर करने वाले लोगों की टिकट जांच कर रहे थे. कोरोना काल में भी ये लगातार ड्यूटी करते रहे थे. 


news image


जानकारी मिली है कि समीर कुमार चंद्रवंशी की उम्र ज्यादा नहीं थी. वह काफी यंग थे और हाल ही में इनकी शादी हुई थी. अपने साथी की मौत से पूर्व मध्‍य रेलवे के विभ‍िन्‍न स्‍टेशनों पर काम करने वाले स्‍टाफ में काफी डर की स्थिति है. खासकर ट्रेनों के टिकट चेकिंग स्‍टाफ में चि‍ंता देखी जा रही है. गौरतलब हो कि पटना जंक्‍शन पर तैनात कई रेलकर्मी अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. बीते दिन गुरूवार को ही तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे. मुख्‍य बुकिंग पर्यवेक्षक सह मुख्‍य पार्सल सुपरवाइजर सुभाष सिंह, आरक्षण पर्यवेक्षक आरएस पांडेय समेत कई रेल कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रेलकर्मी काफी दहशत में हैं. 


रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन से चार दिनों में पटना जंक्‍शन पर तैनात दर्जन भर रेल कर्मी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. पटना जंक्‍शन के पास स्थित करबिगहिया रेलवे सुपर स्‍पेश‍ियलिटी अस्‍पताल में रेल कर्मियों की कोरोना जांच के लिए व्‍यवस्‍था की गई है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जरूरत होने पर संक्रमित पाए गए कर्मियों का इलाज दानापुर रेल अस्‍पताल में किया जाएगा. दोनों अस्‍पतालों में कोरोना से बचाव के लिए पूरी गाइडलाइन का सतर्कता से पालन किया जा रहा है.