चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
08-Mar-2021 07:06 AM
PATNA : विश्व महिला दिवस के मौके पर आज दानापुर रेल मंडल के दो स्टेशन पूरी तरह आधी आबादी के जिम्मे रहेंगे। पटना जंक्शन और गुलजारबाग स्टेशन का संचालन आज महिला स्टाफ रेलकर्मी करेंगी। सभी प्रमुख विभागों में फ्रंट लाइन पर महिला स्टाफ होंगी पटना जंक्शन के निदेशक डॉ नीलेश कुमार के मुताबिक प्लेटफार्म पर टीएक्सआर, टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ और प्लेटफार्म संख्या 10 पर स्थित आरआरआई का कार्य भी महिला रेल कर्मी द्वारा किया जाएगा। जंक्शन के रेल टिकट काउंटर पर भी महिला रेलकर्मी होंगी, पार्सल बुकिंग की जिम्मेदारी भी महिला स्टाफ को सौंपा गया है।
गुलजारबाग स्टेशन का जिम्मा भी आज महिला रेलकर्मियों को दिया गया है। दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वी राज के मुताबिक महिला सशक्तिकरण का संदेश यात्रियों और आम जनमानस में देने के लिए पटना जंक्शन से बक्सर तक के एक ट्रेन का परिचालन भी महिला कर्मी से कराया जाएगा। यह मेमू जंक्शन से दोपहर 12:35 पर खुलेगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए महिला लोको पायलट रिचा कुमारी और गार्ड नेहा कुमारी ड्यूटी पर रहेंगी।
इसके साथ ही साथ रेलवे ने जंक्शन के सभी प्रमुख विभाग में सिग्नल और टेलिकॉम के अलावा दूसरे अन्य विभागों में भी महिला रेलकर्मी को कमान सौंपी है। दानापुर रेल मंडल आज 10 महिला कर्मियों को महिला नेतृत्व के लिए सम्मानित भी करेगा। कोरोना के काल में अपने अतुलनीय योगदान के लिए इन महिला कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।